सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

National income राष्ट्रीय आय, GDP, GNP,NNP,NDP, Etc.

          National income राष्ट्रीय आय
     
आधुनिक युग में राष्ट्रीय आय के अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय आय से किसी देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति की सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साहसी भी उत्पादन का एक साधन है इसकी आय को भी हम परिवार की आय का एक हिस्सा मानते हैं। कुछ परिवारों को लगान, मजदूरी, और ब्याज के रूप में आय प्राप्त होती है।
और कुछ परिवारों को वेतन व लाभ के रूप में होती है यदि समस्त आय का योग किया जाए और दूसरी ओर समस्त उत्पादन के मूल्य के योग किया जाए तो उनका मान बराबर होगा क्योंकि एक व्यक्ति व्यय करेगा तभी दूसरे व्यक्ति को आय प्राप्त होगी।

राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं :-

Gross Domestic product (GDP) सकल घरेलू उत्पाद
किसी राष्ट्र द्वारा एक निश्चित समय अवधि में देश की सीमाओं के भीतर उत्पादित सभी तैयार वस्तु एवं सेवाओं का मौद्रिक या बाजार मूल्य सकल घरेलू उत्पाद कहलाता है। अर्थात देश की भौगोलिक या राजनीतिक सीमा के अंदर चाहे यह विदेशी व्यक्तियों द्वारा उत्पादित किया हो उसे सकल घरेलू उत्पाद में सम्मिलित किया जाता है।

GDP = C + I + G + (X - M)

more about GDP 
Gross National product सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP)
सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) किसी राष्ट्र द्वारा एक निश्चित समय अवधि में देश की सीमा के भीतर उत्पादित समस्त तैयार ( finished ) वस्तुओ एवम् सेवाओं का मौद्रिक मूल्य मे विदेशी निवेश से निवासियों द्वारा अर्जित की गई आय को जोड़ा जाता हैं तथा  विदेशी निवासियों द्वारा घरेलू अर्थव्यवस्था के भीतर अर्जित आय को घटाया जाता हैं, तो सकल राष्ट्रीय उत्पाद की प्राप्ति होती हैं। 

GNP = GDP + विदेशो से प्राप्त आय -
                       विदेशियों द्वारा अर्जित आय
आसान शब्दों में कहें तो- जब किसी देश के व्यक्ति दूसरे देश में जाकर आय अर्जित करते हैं, उसे जीडीपी में जोड़ा जाता है तथा जब उस देश में दूसरे देश के व्यक्ति आकर जो आय अर्जित करते हैं, उसे जीडीपी में से घटाया जाता है। तो प्राप्त मान को सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहते है।

Net National product (NNP) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद

सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) में से मूल्यह्रास को घटाने पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद प्राप्त होता है। सकल राष्ट्रीय उत्पाद देश की कुल उत्पादन क्षमता को दर्शाता है इसमें उत्पादन प्रक्रिया के दौरान हुई मशीनों की गिरावट अथवा टूट-फूट के प्रतिस्थापन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए सकल घरेलू उत्पाद में से मूल्यह्रास को घटाने पर शुद्ध घरेलू उत्पाद प्राप्त होता है।

NNP = GNP - मूल्यह्रास (DEPRECIATION)

DEPRECIATION मूल्यह्रास
मूल्यह्रास से मतलब किसी वस्तु की कीमत में होने वाली कमी से हैं। किसी मशीनरी का हम जैसे जैसे प्रयोग करते हैं, उस मशीनरी में घिसावट और टूट-फूट होने के कारण उसकी उपयोगिता या कार्यक्षमता को बनाए रखने में होने वाला खर्च को मूल्यह्रास अर्थात पुस्तक मूल्य (Book value)  में कमी कहां जाता है।

Net domestic product (NDP) शुद्ध घरेलू उत्पाद 
जब सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में से मूल्यह्रास को घटा दिया जाता है तो वह राष्ट्र का शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP) प्राप्त हो जाता है।

NDP = GDP - मूल्यह्रास (DEPRECIATION)

National income (NI) राष्ट्रीय आय 
किसी देश की घरेलू सीमा में एक वित्त वर्ष में उत्पादित समस्त वस्तुएं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य जिसे हम जीडीपी कहते हैं, में से विदेश से शुद्ध कारक आय (net factor income from abroad) जोड़ा जाता है। तथा सरकार द्वारा लगाए गए विभिन्न कर जैसे उत्पादन शुल्क,बिक्री कर आदि अप्रत्यक्ष करो को घटा दिया जाता है तो राष्ट्रीय आय निकल जाती है।
NI = GDP + (NET FACTOR INCOME) -        अप्रत्यक्ष कर (Indirect tax)
                       OR
NI = GNP - अप्रत्यक्ष कर (Indirect tax)


विदेश से शुद्ध कारक आय 
जब देश के व्यक्तियों द्वारा विदेशों से जो आय प्राप्त करते है। उसमें से विदेशियों द्वारा देश में से जो आय प्राप्त की जाती है। उससे घटाने पर विदेश से प्राप्त शुद्ध आय (net factor income from abroad) कहलाती है।
अप्रत्यक्ष कर
जब हम बाजार से कोई वस्तु खरीदते हैं और जो उसका मूल्य चुकाते हैं उसमें सरकार द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के कर भी सम्मिलित होते हैं जैसे उत्पादन शुल्क, बिक्री शुल्क यह कर अप्रत्यक्ष कर कहलाते हैं जो वस्तु के मूल्य में सम्मिलित होते हैं। उत्पादन के साधनों को उत्पादन प्रक्रिया में अपने योगदान के बदले में जो भुगतान प्राप्त होती है। उसमें यह राशि सम्मिलित नहीं होती क्योंकि यह राशि सरकार को आय के रूप में प्राप्त होती है। यह साधनों की आय नहीं होती इन्हें अप्रत्यक्ष कर कहते हैं।

Personal income (PI) व्यक्तिगत आय
व्यक्तिगत आय एक व्यक्ति की कुल आय को संदर्भित करता है।  या परिवारों द्वारा सामूहिक रूप से प्राप्त सभी आय से है। व्यक्तिगत आय में वेतन, मजदूरी, और रोजगार या निवेश से प्राप्त लाभांश और वितरण , जैसे आय के विभिन्न स्रोत शामिल हैं।
आय का कुछ भाग अंशदान के रूप में अनिवार्य रूप से काट लिया जाता है। जैसे कर्मचारी बीमा अंशदान, भविष्य निधि अंशदान (PF) आदि अतः यह राशि भी व्यक्तिगत आय का भाग नहीं होती हैं।
लेकिन हस्तांतरण भुगतान जो व्यक्तियों अथवा फर्मों को सरकार की ओर से या किसी उपहार स्वरूप प्राप्त होता है। व्यक्तिगत आय में जोड़े जाते हैं। तथा ऋणों पर सरकार द्वारा चुकाए जाने वाला ब्याज व्यक्ति के लिए आय हैं अतः इसे भी व्यक्तिगत आय में जोड़ा जाता है।

हस्तांतरण भुगतान जो सरकार द्वारा लोक कल्याणकारी कार्यों हेतु भुगतान किया जाता है जैसे कि पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, या उपहार स्वरूप प्राप्त की गई राशि भी हस्तांतरण भुगतान कहलाती है।

Disposable income (DI) प्रयोज्य आय
समस्त व्यक्तिगत आय खर्च के लिए उपलब्ध नहीं होती क्योंकि व्यक्ति को अपनी आय में से सरकार को समस्त प्रत्यक्ष करो का भुगतान अनिवार्य रूप से करता है।
व्यक्तिगत आय का वह भाग जो प्रत्यक्ष कर, आयकर आदि के भुगतान के बाद व्यय हेतू बच जाती है उसे प्रयोज्य आय कहते हैं।
व्यक्तिगत प्रयोज्य आय में से व्यक्तिगत उपभोग व्यय घटाकर व्यक्तिगत बचत ज्ञात की जा सकती है।
नोट: व्यक्तिगत आयोग का कुल योग देश की राष्ट्रीय आय से अधिक हो सकता है विशेषकर उन परिस्थितियों में जब सरकार द्वारा किए जाने वाले हस्तांतरण भुगतानो (उपहार राशि) की राशि बहुत अधिक हो जाएं।


For daily updates with our information please follow us.






टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt please write in comment box

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Equilibrium of demand and supply मांग और पूर्ति में संतुलन

Equilibrium demand and supply   मांग और पूर्ति में संतुलन :-  बाजार संतुलन वह स्थिति है जब मांग एवं आपूर्ति संतुलन की स्थिति में होते हैं अर्थात मांग वक्र तथा आपूर्ति वक्र एक दूसरे को एक बिंदु पर काटते हैं।  बाजार में व्यक्ति किसी वस्तु की निश्चित मात्रा को एक निश्चित मूल्य पर ख़रीदना चाहते हैं।तथा उसी कीमत पर उतनी मात्रा कोई फार्म या व्यक्ति बेचने की इच्छा रखता हैं। तो वह कीमत बाजार कि संतुलित कीमत कहलाती है। आसान शब्दों में कहें तो बाजार संतुलन में जिस कीमत पर मांग की मात्रा और आपूर्ति की मात्रा बराबर हो जाती हैं, उसे बाजार संतुलन या बाज़ार कीमत निर्धारण कहते हैं। आइए इसे सारणिक रूप में देखते हैं - सेब की कीमत  मांग की मात्रा kg आपूर्ति की मात्रा kg ₹10 500 100 ₹20 400 200 ₹30 300 300 ₹40 200 400 ₹50 100 500 सारणी से स्पष्ट हो रहा है। कि सेब की कीमत जैसे-जैसे बढ़ रही है उसकी मांग वैसे-वैसे कम हो रही है दूसरी तरफ आपूर्ति बढ़ रही है। सारणी से हम देख पा रहे हैं कि अलग-अलग कीमत पर मांग और आपूर्ति की मा...

International trade principles in hindi अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सिद्धांत

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सिद्धांत:-   अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सिद्धांतों में रिकार्डो द्वारा प्रतिपादक तुलनात्मक लागत सिद्धांत सबसे प्रमुख माना गया है अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सिद्धांतों को इन प्रश्नों का उत्तर देना होता है जैसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का आधार क्या है तथा किन देशों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार संभव होता है तथा आपस में व्यापार करने वाले राष्ट्रों को क्या लाभ होते हैं और इन लाभों का वितरण कैसे किया जाए|  अतःएडम स्मिथ के मत के अनुसार व्यापार का कारण दो देशों में वस्तुओं की उत्पादन लागत में निरपेक्ष अंतर है| डेविड रिकार्डो ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार में निरपेक्ष लागत अंतर को अपर्याप्त बताया और यह तर्क दिया कि दो देशों के बीच व्यापार का आधार सापेक्ष या तुलनात्मक लागत अंतर है इन दोनों अर्थशास्त्रियों के विचारों में यह समानता है कि दोनों उत्पादन लागत में केवल श्रम लागत ही मानते हैं| प्रस्तुत इकाई में हम सर्व प्रथम श्रम लागत सिद्धांत के आधार पर प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों एडम स्मिथ एवं रिकार्डों के सिद्धांत की व्याख्या प्रस्तुत करेंगे| एडम स्मिथ का निरपेक्ष लागत ...

Law of supply आपूर्ति का नियम

           Law of demand and supply Law of supply आपूर्ति का नियम :- आपूर्ति का नियम यह प्रदर्शित करता है, कि जब अन्य सभी कारक स्थिर हो तब किसी वस्तु की कीमत और उसकी आपूर्ति के बीच सीधा संबंध होता है। यानी जब कीमत बढती है, तो उसकी आपूर्ति भी बढती है। और जब उसकी कीमत कम होती है तो उसकी आपूर्ति भी कम हो जाती है। अर्थात अलग-अलग कीमत पर विक्रेता अपने उत्पादन की अलग-अलग मात्रा की आपूर्ति करने की प्रवृत्ति रखते है। इसे आपूर्ति का नियम कहते हैं। मांग के नियम में हमने देखा की कीमत बढ़ने से उसकी मांग में कमी आ जाती है। लेकिन पूर्ति के नियम में यह बिल्कुल उल्टा है।क्योंकि मांग के नियम में सीधे उपभोक्ता होते हैं, जो कीमत बढ़ने पर मांग कम कर देते हैं, लेकिन आपूर्ति के नियम में औद्योगिक एवं व्यवसायी व्यक्ति होते हैं। जिन्हें कीमत बढ़ने पर अधिक लाभ होता है, इसलिए वह और अधिक उत्पादन करते हैं तथा अधिक आपूर्ति करते हैं। आइये हम इसे एक सारणिक रूप में समझते हैं -     कीमत ₹ आपूर्ति मात्रा kg       1...