सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Equilibrium of demand and supply मांग और पूर्ति में संतुलन


Equilibrium demand and supply 
 मांग और पूर्ति में संतुलन :-
 बाजार संतुलन वह स्थिति है जब मांग एवं आपूर्ति संतुलन की स्थिति में होते हैं अर्थात मांग वक्र तथा आपूर्ति वक्र एक दूसरे को एक बिंदु पर काटते हैं। 
बाजार में व्यक्ति किसी वस्तु की निश्चित मात्रा को एक निश्चित मूल्य पर ख़रीदना चाहते हैं।तथा उसी कीमत पर उतनी मात्रा कोई फार्म या व्यक्ति बेचने की इच्छा रखता हैं। तो वह कीमत बाजार कि संतुलित कीमत कहलाती है। आसान शब्दों में कहें तो बाजार संतुलन में जिस कीमत पर मांग की मात्रा और आपूर्ति की मात्रा बराबर हो जाती हैं, उसे बाजार संतुलन या बाज़ार कीमत निर्धारण कहते हैं।
आइए इसे सारणिक रूप में देखते हैं -
सेब की कीमत 
मांग की मात्रा kg
आपूर्ति की मात्रा kg
₹10
500
100
₹20
400
200
₹30
300
300
₹40
200
400
₹50
100
500
सारणी से स्पष्ट हो रहा है। कि सेब की कीमत जैसे-जैसे बढ़ रही है उसकी मांग वैसे-वैसे कम हो रही है दूसरी तरफ आपूर्ति बढ़ रही है। सारणी से हम देख पा रहे हैं कि अलग-अलग कीमत पर मांग और आपूर्ति की मात्रा अलग-अलग है, लेकिन जब सेब की कीमत ₹30 होती है, तो उस समय मांग की मात्रा भी 300kg और आपूर्ति की मात्रा भी 300kg समान हैं। जिस कीमत पर मांग और आपूर्ति की मात्रा बराबर हो जाती है। उसे कीमत संतुलन कहते हैं, अतः सारणी में ₹30 पर मांग व आपूर्ति की मात्रा समान है। यह स्थिति कीमत संतुलन या कीमत निर्धारण कहती हैं।
P = ₹30
Demand = Supply = 300 kg
Demand and supply equilibrium curve
मांग एवं आपूर्ति संतुलन वक्र  :-
आइये हम मांग और आपूर्ति संतुलन का वक्र बनाते है।
वर्क में स्पष्ट होता है कि मांग वक्र का ढाल बाएं से दाएं नीचे की तरफ है। तथा आपूर्ति वक्र का ढाल दाएं से बाएं ऊपर की तरफ है। मांग तथा आपूर्ति वक्र की अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग स्थिति है लेकिन जब कीमत ₹30 हो तब मांग और आपूर्ति 300 kg होती है। तब मांग तथा आपूर्ति वक्र एक-दूसरे को C बिंदु पर प्रतिछेद करते हैं। इस बिंदु को संतुलन बिंदु (equilibrium point) कहते हैं। इस कीमत को संतुलन कीमत या बाजार मूल्य कहते हैं। बाजार हमेशा  कीमत संतुलन स्थापित करने की कोशिश करता है, जब अन्य कारक स्थिर होते हैं।
यदि सेब की कीमत ₹30 से बढ़कर ₹40 हो जाती है तो आपूर्ति 300kg से बढ़कर 400kg हो जाएगी। लेकिन मांग 300kg से घटकर 200kg रह जाएगी ऐसी स्थिति में आपूर्ति अतिरिक्त (surplus supply) हो जाएगी। उस स्थिति में व्यापारियों को अपनी आपूर्ति कम करनी पड़ेगी जिससे कीमत कम होगी तथा लोग मांग फिर से बढ़ा देंगे और बाजार में फिर से संतुलन की स्थिति हो जाएगी। इसी तरह अगर कीमत कम होगी तो मांग बढ़ जाएगी लेकिन आपूर्ति में कमी हो जाएगी ( supply shortages) वस्तु की उपलब्धता कम होने के कारण लोग उस वस्तु की अधिक कीमत देने को तैयार हो जाते हैं जिससे उसकी कीमत में वृद्धि हो जाती है और आपूर्ति बढ़ने लगती है और बाजार फिर से संतुलन की स्थिति में आ जाता है।

इसे बाजार संतुलन या मांग व पूर्ति वक्र संतुलन कहते हैं।

Demand and supply key points
मांग और आपूर्ति प्रमुख बिंदु:-
  • जो वक्र कीमत एवं पूर्ति की मात्रा के बीच संबंध बताता है उसे पूर्ति वक्र कहते हैं
  • आपूर्ति वक्र की ढाल बाएं से दाएं ऊपर की तरफ होती है।
  • आपूर्ति का नियम कहता है, कि वस्तु की कीमत और वस्तु की आपूर्ति के बीच सीधा संबंध होता है।
  • मांग का नियम कहता है कि वस्तु की कीमत और वस्तु की मांग के बीच विपरीत संबंध होता हैं।

  • जब किसी वस्तु की आपूर्ति में परिवर्तन उसकी कीमत को छोड़कर अन्य किसी कारण से होती है तो उसे आपूर्ति में बदलाव (shif in supply) कहते हैं।
  • किसी वस्तु की वह कीमत जिसे विक्रेता अपना सामान बेचना चाहता है तथा क्रेता उस कीमत पर खरीदना चाहता है।उसे कीमत संतुलन कहते हैं।
  • जब किसी वस्तु कि कीमत संतुलन बिंदु से बढ़ जाती है, तो उसकी आपूर्ति में वृद्धि होती है तथा मांग में कमी हो जाती है जिससे बाजार में उस वस्तु की अतिरिक्त आपूर्ति (supply surplus) हो जाती है।
  • यदि कीमत में परिवर्तन के कारण उपभोक्ता अपनी मांग में परिवर्तन करता है तो इसे मांग का विस्तार या मांग का संकुचन कहा जाता है।

MCQs on Demand and supply

  1. बाजार संतुलन कहलाता है ।
A मांग एवं कीमत में संतुलन
          B पूर्ति एवं मांग में संतुलन   ✓
C पूर्ति एवं कीमत में संतुलन
D मांग एवं आय में संतुलन 

  1. मांग में बदलाव कब होता है?
A वस्तु की आपूर्ति बढ़ने से
B वस्तु की कीमत बढ़ने पर
C वस्तु की कीमत कम होने पर
D व्यक्ति की आय में परिवर्तन से✓

  1. मांग को प्रभावित करने वाले कारक है
A आय
B अभिरुचि
C प्रौद्योगिकी
D सभी ✓

  1. आपूर्ति को प्रभावित करने वाला कारक है
A उत्पादन लागत
B उन्नत प्रौद्योगिकी
C सरकार की नीतियां
D सभी ✓

  1. उत्पादन लागत व आपूर्ति के बीच संबंध होता है
A सीधा संबंध 
B विपरीत संबंध ✓
C गुणात्मक संबंध
D इनमें से कोई नहीं 

  1. मांग का नियम संबंध बताता है
A कीमत और आय
B कीमत और मांग ✓
C कीमत और पूर्ति
D उत्पादन और पूर्ति

  1. बाजार संतुलन में एक कीमत जिस पर मांग की मात्रा किसके बराबर होनी चाहिए?
A उत्पादन लागत के
B आपूर्ति के ✓
C आय
D अभिरुचि

  1. आपूर्ति के नियम अनुसार आपूर्ति की मात्रा किस पर निर्भर होती है?
A कीमत पर ✓
B आय पर
C मांग पर
D उत्पादन पर

  1. अतिरिक्त आपूर्ति किसे कहते हैं
A मांग अधिक तथा आपूर्ति कम हो
B मांग कम तथा आपूर्ति ज्यादा हो ✓
C मांग और आपूर्ति बराबर हो
D इनमें से कोई नहीं

  1. कीमत के अलावा किसी अन्य कारण से आपूर्ति में परिवर्तन को क्या कहते हैं?
A आपूर्ति विस्तार
B आपूर्ति संकुचन
C आपूर्ति में बदलाव ✓
D अतिरेक आपूर्ति

 Thank you for reading this I hope this post will be helpful.

For daily updates with our information please follow us.





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

International trade principles in hindi अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सिद्धांत

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सिद्धांत:-   अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सिद्धांतों में रिकार्डो द्वारा प्रतिपादक तुलनात्मक लागत सिद्धांत सबसे प्रमुख माना गया है अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सिद्धांतों को इन प्रश्नों का उत्तर देना होता है जैसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का आधार क्या है तथा किन देशों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार संभव होता है तथा आपस में व्यापार करने वाले राष्ट्रों को क्या लाभ होते हैं और इन लाभों का वितरण कैसे किया जाए|  अतःएडम स्मिथ के मत के अनुसार व्यापार का कारण दो देशों में वस्तुओं की उत्पादन लागत में निरपेक्ष अंतर है| डेविड रिकार्डो ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार में निरपेक्ष लागत अंतर को अपर्याप्त बताया और यह तर्क दिया कि दो देशों के बीच व्यापार का आधार सापेक्ष या तुलनात्मक लागत अंतर है इन दोनों अर्थशास्त्रियों के विचारों में यह समानता है कि दोनों उत्पादन लागत में केवल श्रम लागत ही मानते हैं| प्रस्तुत इकाई में हम सर्व प्रथम श्रम लागत सिद्धांत के आधार पर प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों एडम स्मिथ एवं रिकार्डों के सिद्धांत की व्याख्या प्रस्तुत करेंगे| एडम स्मिथ का निरपेक्ष लागत ...

International monetary fund ( IMF ) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष

International monetary fund अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष : - द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जुलाई 1944 में, ब्रिटेन के वूड्स शहर समेल्लन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक व्यवस्था तथा संयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना का निर्णय लिया गया।   द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व बैंक की स्थापना का निर्णय आर्थिक तथा मौद्रिक समस्या के समाधान के लिए उठाए गए सबसे महत्वपूर्ण कदम थे।  स्थपना दिसंबर सन 1945 मे हुई।  अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 1 मार्च 1947 से कार्य प्रारंभ किया।   मुख्यालय वाशिंगटन डीसी, US मे स्थित है।   प्रारंभ में सदस्य देशों की संख्या 29 थी, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की सदस्यता कोई भी देश प्राप्त कर सकता है शर्त यह है कि वह देश मुद्रा कोष के चार्टर की सभी धाराओं के पालन करने का वचन दे, आज विश्व के लगभग सभी देश अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के सदस्य हैं।  संक्षिप्त:- गठन                    27 दिसंबर 1945 ...