FAQ'S on international trade in hindi
उत्तर- समष्टि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र की वह शाखा है जिसमें समूह या समग्र राष्ट्र के व्यवहार का अध्ययन किया
7. श्रम मूल्य सिद्धांत क्या है?
1.अंतरराष्ट्रीय व्यापार क्या है?
उत्तर- अंतरराष्ट्रीय व्यापार अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं या क्षेत्रों केे मध्यय वस्तुओं मध्य वस्तुओं और सेवाओं का आदान-प्रदान है, वर्तमान में बहुत राष्ट्रों के सकल घरेलू उत्पाद का बहुत बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय व्यापार से है।
2. भुगतान संतुलन से क्या अर्थ है?
उत्तर- भुगतान संतुलन दूसरे राष्ट्रों के साथ आर्थिक गतिविधियों व हस्तांतरणो का लेन देन है। यह आर्थिक हस्तांतरण व्यक्ति, फर्म या सरकार के द्वारा किए जाते हैं।
3. अंतर्राष्ट्रीय वित्त से आशय।
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय वित्त दो देशों के संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय वित्त, अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक पद्धति, भुगतान संतुलन, विनिमय दरों व विदेशी प्रत्यक्ष निवेशो का विश्लेषण प्रस्तुत करता है
4. अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीति क्या होती है?
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार नीति एक नियम व नियंत्रण से बनी एक व्यवस्था है जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रवाह में आयात व निर्यात नीतियों से परिवर्तन लाना है।
5. व्यष्टि अर्थशास्त्र किसे कहते हैं?
उत्तर- व्यष्टि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र की वह शाखा है जिसमें एक व्यक्ति या फर्म के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।
6. समष्टि अर्थशास्त्र क्या है?
उत्तर- समष्टि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र की वह शाखा है जिसमें समूह या समग्र राष्ट्र के व्यवहार का अध्ययन किया
7. श्रम मूल्य सिद्धांत क्या है?
उत्तर- क्लासिकल अर्थशास्त्रियों द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत जिसमें केवल श्रम को उत्पादन का एकमात्र साधन माना गया है और श्रम की लागत ही उत्पादन लागत को निर्धारित करती है।
8. निरपेक्ष लागत क्या है?
उत्तर- उत्पादन में काम श्रम साधन पर किया गया गए व्यय जिसका अध्ययन दो देशों तथा दो वस्तुओं के लिए निरपेक्ष इकाइयों के रूप में किया जाए।
9. सापेक्ष लागत क्या है?
उत्तर- उत्पादन में काम आए साधनों पर किया गया वयय जिसकी तुलना दो राष्ट्रों के बीच तथा दो वस्तुओं के बीच की जाए।
10. अवसर लागत क्या है?
उत्तर- अवसर लागत का अभिप्राय है कि एक वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई उत्पादित करने के लिए अन्य वस्तु की कितनी इकाइयों को त्यागना पड़ेगा
या एक वस्तु की एक इकाई उत्पादित करने की अवसर लागत दूसरे वस्तु की जितनी इकाइयों के उत्पादन को लगानी पड़ती है अवसर लागत कहते हैं।
11. भुगतान शेष क्या है?
उत्तर- भुगतान शेष किसी देश के लिए अंतरराष्ट्रीय लेन-देन मैं प्राप्तियों और भुगतानो को दर्ज करने का तरीका मात्र है
12. पैमाने की घटती लागते से अर्थ?
उत्तर- जब उत्पादन में वृद्धि साधनों के अनुपात से अधिक हो तो वह पैमाने की घटती लागते कहलाती है अर्थात साधनों की मात्रा कम बढ़ाने पर भी उत्पादन में अनुपातिक वृद्धि अधिक हो रही है तो उसे पैमाने की घटती लागते कहते हैं
13.पैमाने की बढ़ती लागतो से अर्थ?
उत्तर- जब उत्पादन में वृद्धि साधनों के अनुपात से कम हो तो वह परमानें की बढ़ती लागत ए कहलाती है अर्थात साधनों को जिस अनुपात से बढ़ा रहे हैं उत्पादन अनुपातिक कम हो रहा है
14.पैमाने की स्थिर लागते।
उत्तर- जब उत्पादन में वृद्धि साधनों के समान अनुपात में होती है तो वह पैमाने की स्थिर लागते कहलाती है अर्थात जिस अनुपात में साधन बढ़ाते हैं उत्पादन भी उसी अनुपात में बढ़ता है ।
15. अवसर लागत।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubt please write in comment box