सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

foreign exchange rate in hindi विदेशी विनिमय दर




विदेशी विनिमय दर  foreign exchange rate:-
 प्रत्येक देशों की अपनी अलग अलग मुद्रा होती है तथा एक देश की मुद्रा दूसरे देशों में स्वीकार्य नहीं होती है, इसलिए विदेशी व्यापार या भुगतान के लिए एक देश की मुद्रा को दूसरे देश की मुद्रा में बदलना पड़ता है। अतः जिस दर पर एक देश की मुद्रा को दूसरे देश की मुद्रा में परिवर्तित किया जाता है उस दर को विदेशी विनिमय दर कहा जाता है। 
 प्रत्येक देश की अपनी अलग अलग मुद्रा होती है इसलिए अलग-अलग मुद्राओं के लिए भिन्न में दर भी अलग-अलग होती है,  आइए इसे एक उदाहरण द्वारा समझते हैं-

  •  भारतीय रुपए और अमेरिकी डॉलर के बीच
1$ USD  = ₹76

  •  भारतीय रुपए और इटली यूरो के बीच
        1€ italian = ₹82

 उदाहरण से स्पष्ट होता है कि भारत के क्षेत्र रुपए से एक USD डॉलर को खरीद सकते हैं तथा भारत के ₹82 से एक  यूरो खरीद सकते हैं, इस प्रकार अन्य राष्ट्रों के लिए भी भिन्न-भिन्न कीमत चुकानी पड़ेगी जिसे हम विदेशी विनिमय दर कहते हैं। 

 विदेशी मुद्रा का बाजार दुनिया में बहुत बड़ा है जिसमें प्रतिदिन अरबों-खरबों में मुद्राओं की अदला-बदली होती है विदेशी मुद्रा बाजार में बैंक, दलाल, संस्थानों के माध्यम से एक बड़ा नेटवर्क बनता है। 
 जिस प्रकार एक वस्तु की कीमत बाजार में उसकी मांग व पूर्ति की शक्तियों के संतुलन से तय होती है, उसी प्रकार विदेशी विनिमय बाजार में एक देश की मुद्रा की विनिमय दर उसकी मांग व पूर्ति से निर्धारित होती है। संतुलन की स्थिति में वह विनिमय दर तय होती है जिस पर उसकी कुल मांग कुल पूर्ति के बराबर होती है। 




 FAQ'S on foreign exchange :-

  1. विनिमय दर का निर्धारण कैसे होता है?

      उतर -विदेश विनिमय दर का निर्धारण माँग व पूर्ति की शक्तियों के अनुसार होता है। यह सिद्धांत सभी प्रकार की मौद्रिक व्यस्थाओं मे लागु होता है। 


2. विदेशी विनिमय दर क्या है? 


उतर - जिस दर पर एक देश की मुद्रा को दूसरे देश की मुद्रा मे परिवर्तित किया जाता  है उस दर को विदेशी विनिमय दर कहते है। 
3. विदेशी मुद्रा बाजार क्या है? 


उतर - विदेशी मुद्रा का बाजार दुनिया में बहुत बड़ा है जिसमें प्रतिदिन अरबों-खरबों में मुद्राओं की अदला-बदली होती है विदेशी मुद्रा बाजार में बैंक, दलाल, संस्थानों के माध्यम से एक बड़ा नेटवर्क बनता है। 


4. हम  विदेशी लेन-देन किनके माध्यम से कर सकते है? 


उतर -विदेशी मुद्रा व्यापार मे बैंकों, वित्तीय संस्थानों, हेज फंड और व्यक्तिगत निवेशकों द्वारा निष्पादित होता हैं। 


5.विदेशी मुद्रा बाजार क्या है?


उतर - विदेशी मुद्रा बाजार जहाँ  दुनिया भर की मुद्राओं के लिए विनिमय दर निर्धारित होती है। प्रतिभागी मुद्राओं पर खरीद, बिक्री, विनिमय और सट्टा करने में सक्षम हैं। विदेशी मुद्रा बाजार बैंकों, विदेशी मुद्रा डीलरों , वाणिज्यिक कंपनियों, केंद्रीय बैंकों , निवेश प्रबंधन फर्मों, खुदरा विदेशी मुद्रा डीलरों और निवेशकों से बने होते हैं।

For daily updates with our information please follow us.





टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt please write in comment box

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Equilibrium of demand and supply मांग और पूर्ति में संतुलन

Equilibrium demand and supply   मांग और पूर्ति में संतुलन :-  बाजार संतुलन वह स्थिति है जब मांग एवं आपूर्ति संतुलन की स्थिति में होते हैं अर्थात मांग वक्र तथा आपूर्ति वक्र एक दूसरे को एक बिंदु पर काटते हैं।  बाजार में व्यक्ति किसी वस्तु की निश्चित मात्रा को एक निश्चित मूल्य पर ख़रीदना चाहते हैं।तथा उसी कीमत पर उतनी मात्रा कोई फार्म या व्यक्ति बेचने की इच्छा रखता हैं। तो वह कीमत बाजार कि संतुलित कीमत कहलाती है। आसान शब्दों में कहें तो बाजार संतुलन में जिस कीमत पर मांग की मात्रा और आपूर्ति की मात्रा बराबर हो जाती हैं, उसे बाजार संतुलन या बाज़ार कीमत निर्धारण कहते हैं। आइए इसे सारणिक रूप में देखते हैं - सेब की कीमत  मांग की मात्रा kg आपूर्ति की मात्रा kg ₹10 500 100 ₹20 400 200 ₹30 300 300 ₹40 200 400 ₹50 100 500 सारणी से स्पष्ट हो रहा है। कि सेब की कीमत जैसे-जैसे बढ़ रही है उसकी मांग वैसे-वैसे कम हो रही है दूसरी तरफ आपूर्ति बढ़ रही है। सारणी से हम देख पा रहे हैं कि अलग-अलग कीमत पर मांग और आपूर्ति की मा...

International trade principles in hindi अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सिद्धांत

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सिद्धांत:-   अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सिद्धांतों में रिकार्डो द्वारा प्रतिपादक तुलनात्मक लागत सिद्धांत सबसे प्रमुख माना गया है अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सिद्धांतों को इन प्रश्नों का उत्तर देना होता है जैसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का आधार क्या है तथा किन देशों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार संभव होता है तथा आपस में व्यापार करने वाले राष्ट्रों को क्या लाभ होते हैं और इन लाभों का वितरण कैसे किया जाए|  अतःएडम स्मिथ के मत के अनुसार व्यापार का कारण दो देशों में वस्तुओं की उत्पादन लागत में निरपेक्ष अंतर है| डेविड रिकार्डो ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार में निरपेक्ष लागत अंतर को अपर्याप्त बताया और यह तर्क दिया कि दो देशों के बीच व्यापार का आधार सापेक्ष या तुलनात्मक लागत अंतर है इन दोनों अर्थशास्त्रियों के विचारों में यह समानता है कि दोनों उत्पादन लागत में केवल श्रम लागत ही मानते हैं| प्रस्तुत इकाई में हम सर्व प्रथम श्रम लागत सिद्धांत के आधार पर प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों एडम स्मिथ एवं रिकार्डों के सिद्धांत की व्याख्या प्रस्तुत करेंगे| एडम स्मिथ का निरपेक्ष लागत ...

Law of supply आपूर्ति का नियम

           Law of demand and supply Law of supply आपूर्ति का नियम :- आपूर्ति का नियम यह प्रदर्शित करता है, कि जब अन्य सभी कारक स्थिर हो तब किसी वस्तु की कीमत और उसकी आपूर्ति के बीच सीधा संबंध होता है। यानी जब कीमत बढती है, तो उसकी आपूर्ति भी बढती है। और जब उसकी कीमत कम होती है तो उसकी आपूर्ति भी कम हो जाती है। अर्थात अलग-अलग कीमत पर विक्रेता अपने उत्पादन की अलग-अलग मात्रा की आपूर्ति करने की प्रवृत्ति रखते है। इसे आपूर्ति का नियम कहते हैं। मांग के नियम में हमने देखा की कीमत बढ़ने से उसकी मांग में कमी आ जाती है। लेकिन पूर्ति के नियम में यह बिल्कुल उल्टा है।क्योंकि मांग के नियम में सीधे उपभोक्ता होते हैं, जो कीमत बढ़ने पर मांग कम कर देते हैं, लेकिन आपूर्ति के नियम में औद्योगिक एवं व्यवसायी व्यक्ति होते हैं। जिन्हें कीमत बढ़ने पर अधिक लाभ होता है, इसलिए वह और अधिक उत्पादन करते हैं तथा अधिक आपूर्ति करते हैं। आइये हम इसे एक सारणिक रूप में समझते हैं -     कीमत ₹ आपूर्ति मात्रा kg       1...